सहरसा के कैलाशपूरी में एक बंद कमरे में 18 वर्षीय छात्र की फांसी के फंदे से लटकी लाश मिली है। छात्र तीन साल से किराये के मकान में रह कर पढ़ाई करता था। इधर, छात्र की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मौके पर सदर थाना की पुलिस पहुंची और जांच में जुटी है। मृतक छात्र सौर बाजार थाना इलाके के जागीर गांव निवासी सुभाष यादव के 18 वर्षीय बेटे प्रिंस कुमार हैं। पिता सुभाष यादव ने बताया कि उनका दो बेटा सहरसा नगर निगम के कैलाशपुरी वार्ड नंबर-21 निवासी संतोष कुमार के मकान में किराएदार के रूप में रहता था। वह इंटरमीडिएट का छात्र था और अपने बड़े भाई नीतीश कुमार के साथ कमरे में रहकर पढ़ाई किया करता था।
गुरुवार को उनके पिता को जानकारी मिली कि उनके बेटे ने कमरे में फांसी लटक कर जान दी है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कमरा बंद होने की वजह से यह पता नहीं चल पा रहा था कि उसने आत्महत्या कर ली है। पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय लोगों द्वारा गेट को तोड़ा गया तो देखा गया कि गमछे से छत के रॉड में लटका है।
पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार ने कहा कि एफएसएल टीम को सूचना दी गई है। इसके बाद ही शव को उतर जाएगा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। इधर पीड़ित परिजन बताया कि आखिर उसने सुसाइड क्यों किया इसका अब तक पता नहीं चल सका।
