सदर अस्पताल के साफ सफाई व्यवस्था को लेकर सिवल सर्जन को दिए आवेदन
रिपोर्ट /रामानंद कुमार मधेपुरा
मधेपुरा। युवा राजद की ओर से सदर अस्पताल में लंबे समय से सफाई नहीं होने कूडा नहीं उठने पानी टंकी की मरम्मत नहीं होने और नई टंकी नहीं होने के मुद्दे को लेकर सिविल सर्जन मधेपुरा को पत्र लिखा गया है। प्रखंड उपाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि सिविल सर्जन से आग्रह किया गया है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें तभी इस दिशा में काम हो सकेगा।
वही इस मोके पर मंजेश यादव, गौरव कुमार, संजीत कुमार, विक्रम कुमार, सचेन कुमार, राहुल कुमार सहित कई क्रन्तिकारी युवा राजद नेता शामिल थे।
