सहरसा के बैजनाथपुर थाना अंतर्गत खजूरी वार्ड-8 में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। इसमें 67 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मौत खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। मृतक की पहचान सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत खजूरी पंचायत के वार्ड 08 निवासी 67 वर्षीय जवाहर पासवान के रूप में हुई है।
मृतक शख्स उघोग विभाग में महाप्रबंधक के रूप सेवानृवित अधिकारी थे। उनके बेटे राज सागर ने पड़ोस में रहने वाले रमेश पासवान के दो बेटे सनोज और सरोज पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे की घटना है। हम लोगों के घर के रास्ते में प्लास्टर करवाया गया था। जिसे लेकर रमेश पासवान से आग्रह किया गया था कि इस रास्ते का उपयोग दो दिनों तक बंद रहेगा और दूसरे मार्ग से आना जाना कीजियेगा।
उन लोगों द्वारा आज इस रास्ते से गुजरने से प्लास्टर क्षतिग्रस्त हो गया। मेरे पिता और हम लोगों ने मना किया तो रमेश पासवान के दोनों बेटे सनोज और सरोज गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जिस विवाद में मेरे पिता की मौत गयी।
इधर, सदर अस्पताल में मौजूद डॉ आजाद ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। बैजनाथपुर थाना के थाना अध्यक्ष अरमोद कुमार ने कहा कि आपसी विवाद में मारपीट हुई है। एक की मौत हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
