Kosi Live-कोशी लाइव PURNEA/नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी रेलवे गार्ड गिरफ्तार, शिक्षक भाई फरार; पुलिस कर रही छापामारी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, October 16, 2024

PURNEA/नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी रेलवे गार्ड गिरफ्तार, शिक्षक भाई फरार; पुलिस कर रही छापामारी


14 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कटिहार जिले में रेलवे में गार्ड के रूप कार्यरत था। दूसरा आरोपी पूर्णिया शिक्षक सरकारी विद्यालय में पदस्थापित है, जो घर छोड़कर फरार है।

पूरा मामला मधुबनी थाना क्षेत्र का है।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी आलोक रंजन ने बताया कि मधुबनी थानाक्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की अपने कॉलोनी में स्थित एक घर में मेड का काम करती थी। दुष्कर्म को लेकर बीते दो अक्तूबर को इस मामले में परिजनों ने महिला थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी बड़ा भाई अनिल पासवान भारतीय रेलवे में सी ग्रेड का कर्मी है, जबकि छोटा भाई अजीत पासवान सरकारी शिक्षक है। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया। लड़की के बयान पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों भाइयों की धर पकड़ में जुट गई।

पुलिस ने छापामारी कर इस मामले के आरोपी बड़े भाई अनिल पासवान को धर दबोचा। वारदात के बाद से आरोपी कटिहार में छिपा था। केस से जुड़ा आरोपी कटिहार स्थित भारतीय रेलवे में गार्ड के रूप कार्यरत है, इसलिए रेलवे को इस मामले की जानकारी दी गई है। विभाग अपने स्तर से भी आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेगा। वहीं, इस केस से जुड़े दूसरे आरोपी छोटे भाई की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है, जो आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। जल्द ही उसे भी धर दबोचा जाएगा।