सहरसाa में मंगलवार की शाम दो युवकों से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। ग्रामीणों ने पकड़कर दोनों की जमकर धुनाई की। फिर पंचायत भवन के कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस बुधवार को मौके पर पहुंची है।
ग्रामीणों की चंगुल से छुड़वाकर बदमाश को ले सगर थाना ले गई। घटना कहरा प्रखंड अंतर्गत भर्राही गांव की है। दोनों बदमाश में एक का नाम नीतीश कुमार है जो सकरा पहाड़पुर का रहने वाला है जबकि दूसरे का नाम भोलन कुमार है, जो मझवा गांव का रहने वाला है।
ग्रामीणों के अनुसार शाम में एक युवक घोड़े को खेत में बांधकर घर लौट रहा था। उसी दौरान दो बाइक सवार बदमाश मोबाइल छिनतई कर भागने लगा। अचानक बाइक घोड़े की रस्सी में फंस गई जिसके कारण दोनों सड़क पर गिर गए। ग्रामीणों ने उनको पकड़ लिया और जमकर पीटा। उसके बाद दोनों को गांव की पंचायत भवन के कमरे में बंद कर दिया।
सुबह में किसी ग्रामीण ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस पहुंची तो बदमाशों को ले जाते वक्त उनसे नोकझोंक भी हुई। लोगों का कहना था कि बदमाशों का और भी साथी है। उसके बारे में जानकारी लीजिए और उसपर कार्रवाई कीजिए तब ले जाइएगा।
किष्टो यादव ने बताया कि दो चोरों को हमलोग पकड़े और कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद प्रशासन को फोन कर सूचना दी। प्रशासन अभी आया है। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि दो मोबाइल छिनतई की घटना हुई थी, जिसमें दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया है। जांच की जा रही है कार्रवाई की जाएगी।
