शिवांश क्लिनिक मधेपुरा के द्वारा शिविर लगा कर बाढ़ पीड़ितों के बीच मुफ्त दवा वितरण
रिपोर्ट /रामानंद कुमार
शिवांश क्लिनिक मधेपुरा के द्वारा एक हजार से अधिक बाढ़ पीड़ित के बीच दवा वितरण किया गया– जरूरत पड़ने पर आगे भी शिविर का होगा आयोजन सुपौल. कोसी में आयी प्रलयकारी बाढ़ से तटबंध के अंदर बसे लोग ऊंचे स्थान पर अपना बसेरा डाले हुए हैं. जहां जिला प्रशासन की ओर से उनलोगों के लिए राहत सामग्री के साथ-साथ उनके भोजन का भी इंतजाम कर रही है. इसी क्रम में बाढ़ के विभीषिका को देखते हुए खखाई के प्रांगण में एक मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे. जानकारी देते हुए शिवांश क्लिनिक मधेपुरा के संचालक अश्वनी कुमार ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सेवा के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है. यदि आगे भी जरूरत पड़ी तो निरंतर इस प्रकार के शिविर का आयोजन कर बाढ़ पीड़ितों का मुफ्त में इलाज कर दवा वितरण किया जायेगा. कहा कि आज के शिविर में लगभग 01 हजार से अधिक मरीजों का मुफ्त में इलाज कर दवा का वितरण किया गया. स्वास्थ्य शिविर में मुख्य रूप से डॉ कुमार सौरभ,कुमारी अंकिता,बच्चन यादव, अश्वनी कुमार,एवं अन्य कई लोग मौजूद रहे. स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में शिवांश क्लिनिक के मेडिकल स्टॉफ एवं स्थानीय लोगों का सहयोग सराहनीय रहा.
