सहरसा में मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक शिक्षक से 1.60 लाख रुपए की छिनतई की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित शिक्षक ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना बलवा थाना क्षेत्र के तेघड़ा गांव के पास की है। वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई।
पीड़ित शिक्षक का नाम ब्रजेश कुमार है जो धनपुरा गांव कनरिया थानां क्षेत्र का रहने वाला है। पीड़ित शिक्षक अपने लिखित आवेदन में जिक्र किया है कि मंगलवार को अपना गांव धनपुरा जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में बलवा थाना और तेघड़ा गांव के बीच बाइक सवार तीन अपराधियों ने सड़क पर आया और हथियार दिखाकर जेब में रखे 1 लाख 60 हजार रुपया और मोबाइल छिनतई कर फरार हो गया।
इस मामले को लेकर पीड़ित शिक्षक ने बलवा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि एक अपराधी को इस मामले में हिरासत में लिया गया है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई है।
वहीं, सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश ठाकुर ने इस घटना को लेकर टेलीफोनिक वार्ता के दौरान बताया कि छिनतई की घटना हुई है। हम लोग कोऑर्डिनेट कर रहे हैं। जांच की जा रही है।
