सहरसा के बलवाहाट थाना क्षेत्र के धरहरा गांव के समीप NH-107 पर तेज रफ्तार हाइवा ट्रक की चपेट में आने से 25 साल के बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने बलवाहाट-सिमरी बख़्तियारपुर NH-107 मुख्य मार्ग के धरहरा गांव के पास सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय रोहित कुमार के रूप के की गई है। वो सिटानाबाद वार्ड नं0-15 बरेवा टोला का रहने वाला बताया जा रहा है। इधर घटना से गुस्साए लोगों ने धरहरा गांव के समीप मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया जिसके बाद देर साम में जाम हटाया गया।
घटना को लेकर रवीश कुमार की माने तो सहरसा की तरफ से आ रही एक हाइवा ट्रक ने 25 वर्षिय रोहित कुमार को कुचल दिया जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।इस घटना को लेकर अक्रोषित लोग रोड जाम कर उग्र प्रदर्शन किया।
फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और ट्रक जप्त कर आगे कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।
