छात्र राजद सहरसा ने हस्ताक्षर अभियान चलाया।छात्र राजद जिला अध्यक्ष सह जिला प्रभारी धीरज सम्राट ने कहा कि महिला उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे परीक्षा नियंत्रण के खिलाफ अभियान चलाया गया है।
जिससे विश्वविद्यालय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस गंभीर मुद्दे की ओर आकर्षित करना है, उन्होंने कहा कि हम सभी इस प्रकार के गंभीर आरोपों की कड़ी निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि न्याय की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। जिससे आरोपों की निष्पक्ष जांच हो सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। अनुपम कुमारी का कहना है कि यह गंभीर मुद्दा है आज कल लड़कियां कही भी सुरक्षित नहीं है। छात्र नेता शंकर कुमार, राम कुमार, विकार सुंदर, अमर कुमार, रंजय कुमार,मुरारी कुमार, शाहीन प्रवीण, नाहिदा परवीन, ज्योति कुमारी, मनीषा कुमारी आदि सैकड़ों छात्र मौजूद थे।
