Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/2500 रुपए नहीं देने पर मरीज को अस्पताल से लौटाया: सहरसा सदर अस्पताल में प्रसव के लिए लाए थे परिजन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 13, 2024

SAHARSA/2500 रुपए नहीं देने पर मरीज को अस्पताल से लौटाया: सहरसा सदर अस्पताल में प्रसव के लिए लाए थे परिजन


सहरसा के कोशी क्षेत्र के पीएमसीएच कहाने वाले मॉडर्न अस्पताल का एक लापरवाही आया सामने है। जहां आज गुरुवार की सुबह एक महिला को प्रसव के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला दर्द से कराह रही थी, लेकिन कर्मी उसे नॉर्मल ईशु बता रहे थे। वहीं दर्द ज्यादा होने पर परिजनों ने कर्मियों से भर्ती करने की गुहार लगाई।

जिसपर कर्मियों ने उनसे 2500 रुपए देने को कहा। जिसे देने से उन्होंने मना कर दिया, जिसके बाद उन्हें प्राइवेट हॉस्पीटल में ले जाने को कहा गया। इस पर वे लोग आक्रोशित हो गए। पीड़िता की पहचान सदर थाना क्षेत्र के सहरसा बस्ती वार्ड नं 44 निवासी हिना प्रवीण के रूप में हुई है।

2500 रुपए की मांग की

परिजनों ने बताया कि मरीज को गुरुवार की सुबह लेकर पहुंचे थे। डॉक्टर मेडम ने कहा उसका ऑपरेशन होगा, फिर नर्स बोली की नार्मल होगा। नर्स के चक्कर में हम सुबह से शाम तक अस्पताल में रुके रहे। फिर गुरुवार की रात में नर्स को कहा कि मरीज को प्राइवेट अस्पताल ले जाइए। अभी ऑपरेशन के लिए मैडम नहीं आएगी।

फिर हम मरीज को लेकर प्राइवेट अस्पताल ले जा रहे थे। तभी उन्होंने कहा कि 2500 रुपया दीजिए नॉर्मल ईशु करवा देंगे। जब हमलोग देने के लिए तैयार नहीं हुए तो नर्स ने कहा इसे प्राइवेट अस्पताल ले जाइए।फिर उसे ई-रिक्शा से प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में जुटी भीड़।
अस्पताल प्रबंधक ने नहीं लिया रिस्पॉन्स

मामले में सिविल सर्जन ने कहा कि अस्पताल प्रबंधक को कहा गया है। लेकिन अस्पताल प्रबंधक ने कोई रिस्पॉन्स नहीं लिया।

पेसेंट के बारे में जानकारी नहीं

अस्पताल प्रबंधक शिम्पी ने कहा हम डॉ थोड़े हैं जो इलाज करेंगे और हम 8 बजे रात तक अस्पताल में बैठे रहें। मुझे इस पेसेंट के बारे में कोई जानकारी नहीं है।