सहरसा, नगर संवाददाता ।जिले के चिडैया थाना पुलिस पर गुरुवार की देर शाम एक दलित युवक की पिटाई का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने सरवजीता समीप चौक घेराव कर जमकर हंगामा कर दिया। पुलिस के खिलाफ पिटाई का आरोप लगाते हुए युवक के परिजनों सहित स्थानीय आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस को भी घेर लिया। इस दौरान पुलिस गाड़ी पर भी हमला कर गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस के रवैये के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दिया। घटना के सबंध में बताया जा रहा है कि एक युवक को पुलिस द्वारा नशे की हालत में पकड़ कर थाना लाया जा रहा था। जिसका विरोध करने पर पुलिस पर युवक की पिटाई करने का आरोप लगाया गया। घटना के सबंध में सिमरीबख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश ठाकुर ने पुलिस पर पिटाई करने के आरोप से इंकार करते हुए बताया कि नशे की हालत में युवक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण वह जख्मी हो गया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए हंगामा किया है। उकसावे में आकर महिलाओं भी मौके पंहुचकर हंगामा किया। पत्थरबाजी भी शुरू कर दिया।सिमरीबख्तियारपुर डीएसपी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। इधर नशेड़ी युवक के जख्मी होने के बाद पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिस दौरान आक्रोशित लोगों ने चिडैया थानाध्यक्ष करमवीर कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी को खदेड़ दिया ।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बड़ी संख्या में स्थानीय महिला, पुरुष, बच्चे सहित ग्रामीण मौके पहुंचकर नारेबाजी कर रहे हैं। घटना के बाद आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।जख्मी साम्हरखुर्द पंचायत के भिरखी राजकुमार सदा के पुत्र जीतो सदा है ।जिसे इलाज के लिए खगड़िया भेजा गया है। कुछ दिनों पहले भी राजनीतिक दल द्वारा पुलिस पर कई आरोप लगाते हुए आंदोलन भी किया गया था।
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002
