Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/एक देसी कट्टा-बाइक के साथ 2 बदमाश अरेस्ट:सहरसा में 2 जिंदा कारतूस बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 22, 2024

SAHARSA/एक देसी कट्टा-बाइक के साथ 2 बदमाश अरेस्ट:सहरसा में 2 जिंदा कारतूस बरामद


सहरसा में सौरबाजार थाना की पुलिस ने एक अपराधी को 1 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। बैजनाथपुर थाना की पुलिस ने एक गाड़ी से 800 पीस कोडिन युक्त कफ सिरफ के साथ एक कारोबारी को अरेस्ट किया है। सदर थाना में एसडीपीओ आलोक कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है।

प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि कल सौरबाजार थाना अंतर्गत डोमा चौक और मथुरा गांव स्थित पूल के पास संध्या गश्ती के दौरान गाड़ी चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान एक युवक पुलिस को देखते हुए गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा। इसको गश्ती टीम ने सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया।

एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है। - Dainik Bhaskar
एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है।

2 जिंदा कारतूस-एक बाइक बरामद

पकड़ाए युवक के पास से 1 देसी कट्टा,2 जिंदा कारतूस ,1 बाइक बरामद किया गया। इसका नाम अंशु कुमार, पिता शिवचंद्र शर्मा है। ये सदर थाना क्षेत्र के झपरा टोला वार्ड नं-39 का रहने वाला बताया जा रहा है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ सौरबाजार थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

मोहम्मद आशिफ पिता मोहम्मद आलम माली चौक खगड़िया का रहने वाला है। ये युवक ब्लू रंग के स्प्रेशो चार चक्का वाहन से सौरबाजार होते हुए बैजनाथपुर आ रहा है। इसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैजनाथपुर में गाड़ी चेकिंग अभियान चलाया।