Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/बिहार में महिला दारोगा के चेहरे पर मारा तीर, हालत गंभीर; जमीन पर कब्जे हटाने गई थी पुलिस - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, September 23, 2024

BIHAR/बिहार में महिला दारोगा के चेहरे पर मारा तीर, हालत गंभीर; जमीन पर कब्जे हटाने गई थी पुलिस


पुलिस टीम पर हमला हुआ है। यहां अपराधियों ने पुलिस की टीम पर तीर-धनुष लेकर हमला कर दिया। इस दौरान एक तीर महिला पुलिसकर्मी के चेहरे में जा धंसा। महिला पुलिसकर्मी की हालत गंभीर है।

मामला अररिया जिले का है। जिले के जोकीहाट प्रखंड के महलगांव थाना अन्तर्गत पोखरिया गांव में सोमवार की अहले सुबह एक भूखंड पर कब्जा जमाने के दौरान सामाजिक तत्वों द्वारा चलाए तीन लगने से एक महिला पुलिस पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल घायल हो गई। उनके चेहरे पर तीर लगी है।

घटना उस वक्त हुई जब सैकड़ों लोगों द्वारा बांस लगाकर जमीन कब्जा कर प्रयास किया जा रहा था। सूचना पर विधि व्यवस्था के संधारण के लिए महलगांव थानाध्यक्ष तथा पुलिस बल जब उक्त स्थल पर पहुंचे तो भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। इस दौरान तीर भी चलाए गए। तीर लगने से जोकीहाट की दारोगा नुशरत परवीन घायल हो गईं।

दारोगा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए इसे पूर्णिया मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की पुष्टि एसपी अमित रंजन ने करते हुए बताया कि वर्तमान में इस स्थल पर विधि व्यवस्था ठीक रखने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। अभी स्थिति सामान्य है। जमीन भूप नारायण यादव की बताई गई है।