बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के लोग यदि अपने जमीन की जमाबंदी को रद्द होने से बचाना चाहते हैं तो सभी रैयत को अपनी-अपनी जमीन की जमाबंदी को आधार और मोबाइल नंबर से जुड़वाना होगा।
खबर के अनुसार बिहार में नए नियम के तहत जमीन की खरीद बिक्री के लिए जमाबंदी का आधार से लिंक रहना जरूरी है। अन्यथा अंचल कार्यालय जमाबंदी को बंद कर देगी, जिसके कारण जमीन का निबंधन नहीं हो सकेगा। इसलिए सभी रैयत इस बात का ध्यान रखें।
बता दें की सभी जमीन रैयत के जमाबंदी में आधार और मोबाइल से लिंक करने पर जमीन के वास्तविक मालिक की सही तरीके से पहचान हो सकेगी। साथ हे साथ किसी भी जमीन के साथ होने वाले फर्जीवाड़े को आसानी के साथ रोका जा सकेगा।
विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा हैं की यदि किसी व्यक्ति की जमाबंदी अभी तक आधार से लिंक नहीं हुई है तो अपने राजस्व कर्मचारी अथवा अंचल कार्यालय से संपर्क कर उसे जुड़वा लें। ताकि भविष्य में किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
