धूमधाम से मनाया गया भगवान विश्वकर्मा पूजा
रिपोर्ट /रामानंद कुमार मधेपुरा
मधेपुरा । सदर प्रखंड क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाको में अलग-अलग जगहों पर बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ भगवान विश्वकर्मा पूजा मनाया गया।भगवान विश्वकर्मा की पूजा भक्तिभाव के साथ प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग स्थान,चौक-चौराहों और निजी दुकानों में भव्य पंडाल बनाकर प्रतिमा स्थापित की गई। साथ ही वाहन मालिकों, छोटे बड़े काऱखानों में विधिवत रूप से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गयी। वहीं मंगलवार शाम को बंटी बजाज ऑटो केयर सहित अन्य कई स्थानों पर पूजा समापन के
बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का भी वितरण किया गया। तत्पश्चात पिपराही,भान टेकठी , मठाही ,सहित सभी शहरो सहित गाँव में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा मंगलवार को मनाया गया। कई इलाकों में प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, बजाज ऑटो केयर मालिक भाई बंटी बजाज,आनंद हॉस्पिटल में डॉ आर के पप्पू,कोशी हॉस्पिटल में डायरेक्टर आशीष कुमार,संजीवनी हॉस्पिटल में डॉ संजीव कुमार,डॉक्टर शालिनी प्रिया, माही पॉली क्लीनिक के डायरेक्टर सुधांशु कुमार, सरस्वती क्लीनिक के डायरेक्टर ओपी जी, आयुष नर्सिंग होम के डायरेक्टर मनीष कुमार, स्टार डिजिटल एक्स-रे सेंटर के मलिक डॉ गौतम कुमार, इनर विजन अल्ट्रासाउंड सेंटर के डायरेक्टर दौलत जी, चंद्रा अल्ट्रासाउंड के डायरेक्टर मुकेश जी, रॉयल नर्सिंग होम के डायरेक्टर मनीष कुमार कुमार जी,गंगा पॉली क्लीनिक में रफीक जी,अंश पेथोलोजी सेंटर के मालिक अजय कुमार छोटू आदि स्थानों पर बाबा विश्वकर्मा का पूजा-अर्चना किया गया।
