सिंहेश्वर। निज संवाददाता सिंहेश्वर-पीपरा मुख्य मार्ग में हीरो शोरूम के समीप शनिवार देर शाम अपराधियों ने बाइक सवार को गोली मार दी। गंभीर स्थिति में घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि सहरसा जिला के धबोली वार्ड 3 निवासी एमआर आशीष कुमार सिंह उम्र 24 वर्ष सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज की तरफ से घर धबोली लौट रहे थे। इस बीच सिंहेश्वर मुख्य बाजार से पहले एन एच 106 पर केला बगान के समीप हीरो शोरुम के पास उसे अकेला देख कर बाइक सवार 3 अपराधी ने घेर लिया। हथियार के बल पर अपराधियों ने आशीष को रुकने के लिए कहा। उसने बाइक रोका तो अपराधी बाइक छिनने लगा। विरोध करने पर बाइक सवार एम आर को अपराधियों ने सटा कर गोली मारी दिया। इस दौरान 112 को फोन करने पर 112 टीम के द्वारा उसे घटना स्थल से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।समाचार प्रेषण तक मेडिकल कालेज में घायल का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि गोली जांघ में लगी और आर-पार हो गयी। गोली मारने के बाद अपराधी पिपरा कि और फरार हो गये।
Sunday, September 1, 2024
MADHEPURA/लुट के दौरान अपराधी ने एमआर को मारी गोली
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002
