Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/दिनदहाड़े पति ने पत्नी और साली को मारी गोली, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड; यह विवाद हुआ था - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 1, 2024

BIHAR/दिनदहाड़े पति ने पत्नी और साली को मारी गोली, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड; यह विवाद हुआ था


Pटना में सनकी युवक ने अपनी पत्नी और साली की गोली मार दी। फिर खुद को गोली मार ली। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साली की हालत गंभीर है। अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।घटना बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र के बिहारी बीघा गांव की है।
दो-दो मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। 

दीपक ने पिस्टल निकाल लिया और पत्नी को गोली मार दी
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिहारशरीफ निवासी दीपक कुमार अपने ससुराल में घर जमाई बनकर रहता था। उसकी पत्नी दो बहन ही थी। साला नहीं होने के कारण दीपक ही देखरेख करता था। रविवार सुबह दीपक का उसका पत्नी लक्ष्मी देवी से विवाद हो रहा था। बात इतनी बढ़ गई कि दीपक ने अचानक पिस्टल निकाल लिया और पत्नी को गोली मार दी। गुड़िया (दीपक की साली) बचाने आई तो उसे भी गोली मार दिया। गोलीबारी में लक्ष्मी देवी की मौत हो गई। गुड़िया की हालत गंभीर है। 

घरेलू विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया
गोलीबारी के बाद हड़कंप मच गया। इधर, आसपास के लोगों को घर आते देख दीपक ने खुद को भी गोली मार लिया। स्थानीय लोगों ने एक गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। बाढ़ एसडीपीओ अपराजिता लोहान ने बताया कि घरेलू विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि दो माह से अपने ससुराल में ही रहता था। पहले उसने अपने घर में पत्नी से मारपीट की थी। इसके बाद अपने मायके आ गई थी। दीपक इसी बात से नाराज था। वह चाहता था कि लक्ष्मी उसके साथ घर चले। लेकिन, लक्ष्मी ऐसा नहीं चाहती थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।