आरजेडी की हर गतिविधियों में शिरकत करने वाला एक युवक जो तेजस्वी यादव का दीवाना था. पार्टी का झंडा थामे कई दफा सड़कों पर उतरा और जिन्दाबाद का भी नारा लगाया. उसके आसपास के लोग कहते थे कि रऊआ ठेठ राजद वाला बानी.
आज सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर वह फेसबुक लाइव आता है. 2 मिनट 22 सेकेंड तक अपनीमूंछ पर ताव और मुंह में गुटखा दबाते बात रखता है।
पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के पटना घाट पर अमित यादव हटेला नाम का युवक फेसबुक लाइव आता है. लाइव आते ही कहता है कि एक नंबर सीन है गाई. गंगा मइया हमको बुला रही है आवो तुम. दुनिया बहुत मा/*@#%$% है. यहां तुम नहीं रहो. गंगा मईयो हमको बोल रही है. जा रहे हैं गाई.. आप लोग खुश रहिए. मूंछ पर शान है. हमरा जैईसन वन पीस पैदा लिए हैं. आगे अमित यादव अपने पिता बैजनाथ यादव औऱ छोटा भाई ईशु पर आरोप लगाता है कि इन दोनों बाप बेटे ने मिलकर उसे बहुत मारा है, क्योंकि मैंने सम्पति की मांग की थी, चुकी सम्पति में हमारा भी हिस्सा है.
उनदोनों ने इतना मारा की शरीर पर क़ई जगह चोट है. वहीं दूसरी तरफ उसने एक लड़की का नाम भी लिया जिसकी शादी हो चूकी है. इसके बाबजूद वो उसे फोन करके अपनी आपबीती सुनाती थी उसे भी वह जिम्मेदार ठहराता है. फिर रोने लगता है और रोते-रोते गंगा नदी में छलांग लगा लेता है.
फिलहाल, पटना पुलिस गंगा घाट पर पहुंचकर युवक की खोजबीन में लगी है. चूकी गंगा में पानी का बहाव तेज है. ऐसे में मिलने की संभावना कम ही लग रही है.
