सहरसा के गांधी पथ निवासी डॉक्टर पवन कुमार का अपहरण अपराधियों ने हथियार के बल पर कर लिया। एक लाख 70 हजार और सोने की चेन लेने के बाद बदमाशों ने डॉक्टर को छोड़ा। अब डॉक्टर ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। डॉक्टर पवन कुमार मधेपुरा सदर अस्पताल में कार्यरत हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। घटना शनिवार की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बदमाशों की तलाश कर रही है।
जान से मारने के लिए पांच लाख रुपये मिले
मधेपुरा सदर थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार शनिवार के देर शाम डॉ पवन कुमार सदर अस्पताल से अपने घर सहरसा जा रहे थे। इसी दौरान सहरसा मधेपुरा मुख्य मार्ग स्थित मिठाई के समीप किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनसे बोला कि पीछे एक व्यक्ति की दुर्घटना करके भागे हो पहले उसका इलाज करवाओ और वो उनके साथ गाड़ी में बैठ गया। जैसे ही गाड़ी थोड़ी दूर गई कि गाड़ी में सवार युवक कहा कि तुम्हें जान से मारने के लिए पांच लाख रुपये मिले हैं। अगर तुम अपनी जान बचाना चाहते हो तो पांच लाख दो हम तुमको छोड़ देंगे। जब डॉक्टर ने बोला की मेरे पास पैसे नहीं है तब अज्ञात बंदूकधारी अपराधी ने बोला की तुम फोन पे तो चलाते हो उसमे से भेजो तब मोबाइल से अपने यूपीआई मोबाइल से एक लाख रुपए और उनकी दूसरे फोन पे अकाउंट से 70 हजार और सोने की चेन ले लिया।
पुलिस बोली- 24 घंटे बाद डॉक्टर ने दी जानकारी
इतना ही नहीं बदमाशों ने धमकी दी की अगर इसकी जानकारी किसी को दी तो जान से मार देंगे। इसके बाद उन्होंने अपने सहपाठी डॉक्टर को सभी वार्ता बताई इसके बाद सभी ने जाकर सदर थाना में थानाध्यक्ष से मिल अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया। इस बाबत सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर साहब के अनुसार घटना शनिवार तीन बजे की है। जिसके 24 घंटे बाद डॉक्टर ने घटना की जानकारी दी है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। उसके बाद ही कुछ विशेष कहा जा सकता है।
