Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:राजस्व मंत्री ने अंचल अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, September 9, 2024

BIHAR:राजस्व मंत्री ने अंचल अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश


राजस्व मंत्री ने अंचल अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो अंचल अधिकारियों को मंत्री ने दिया प्रशस्ति पत्र

अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह भी बैठक में रहे मौजूद

ANA/Arvind Verma

पटना। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने बिहार राज्य सर्वे प्रशिक्षण संस्थान में प्रदेश के 76 अंचल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में अंचलाधिकारियों को आम जनता को सही समय पर उचित न्याय दिलाने हेतु निर्देश दिया। उक्त अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। दो अंचल अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी। सनद रहे, बिहार में भूमि सर्वेक्षण का कार्य बड़ी तेजी से हो रहा है। भूपतियों की तरफ से लगातार कई शिकायतें मंत्री को मिल रही थी इसी को लेकर तुरंत मंत्री ने समीक्षा बैठक आहूत कराया। बैठक में जय सिंह, आईएएस भी उपस्थित थे।