जब्त हथियार।
सहरसा में पुलिस ने शनिवार को देर रात गुप्त सूचना पर छापेमारी कर बदमाश के घर से तीन देसी कट्टा, एक रिवाल्वर, 13 जिंदा कारतूस और 10 खोखा बरामद किया है। हालांकि आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साइबर पुलिस उपाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि फरार आरोपी सोनु कुमार साकिन-सुखासन वार्ड नंबर-9 का निवासी है।
सूचना के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए सदर थाना और जिला आसूचना इकाई की टीम ने घर पर छापेमारी किया। इस दौरान आरोपी सोनू कुमार और घर के सभी सदस्य फरार हो गए। छापेमारी दल में सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, जयशंकर प्रसाद जिला आसूचना इकाई, गुंजन कुमार, खुशबु कुमारी, बजरंगी कुमार सदर और मुकेश यादव शामिल थे।
