Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा में लूट, डकैती और अपहरण का फरार आरोपी गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, July 29, 2024

सहरसा में लूट, डकैती और अपहरण का फरार आरोपी गिरफ्तार


पटना | सहरसा में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण और रंगदारी के फरार आरोपी भूपेंद्र यादव को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। भूपेंद्र सहरसा के पटुआहा का रहने वाला है। उसपर सहरसा के सदर थाने में लूट, डकैती, अपहरण, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के 8 केस दर्ज हैं। सहरसा पुलिस उसे चार साल से तलाश रही थी। उसके बाद उसे गिरफ्तार करने का जिम्मा एसटीएफ को दिया गया।


20 दिनों से एसटीएफ उसके पीछे लगी थी। सहरसा में उसके करीबियों से लेकर उसके गिरोह से जुड़े अपराधियों के ठिकाने पर छापेमारी की। दो दिन पहले भूपेंद्र के बारे में एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि वह सहरसा थाना इलाके में किसी से मिलने गया है। उसके बाद पहले से मौजूद एसटीएफ ने उसे स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर सहरसा पुलिस के हवाले कर दिया।