Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:हथियार के साथ कार सवार 2 बदमाश पकड़ाए:मधेपुरा में पिस्टल और 8 जिंदा गोली बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, July 29, 2024

MADHEPURA:हथियार के साथ कार सवार 2 बदमाश पकड़ाए:मधेपुरा में पिस्टल और 8 जिंदा गोली बरामद


मधेपुरा के परमानंदपुर थाना क्षेत्र के भतरंधा चौक पर रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने कार सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों की तलाशी लेने पर एक लोडेड पिस्टल व 8 गोली बरामद किया गया। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि एसपी के निर्देश पर पूरे जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

परमानंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रात्रि गश्ती के दौरान वाहन चेकिंग के क्रम में भतरंधा चौक के निकट एक चार चक्का वाहन को संदेह होने की स्थिति में पुलिस पदाधिकारी द्वारा रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वाहन चालक ने पुलिस को देखकर अपना वाहन तेजी से लेकर भागने लगा।

पुलिस द्वारा भाग रहे वाहन की घेराबंदी कर भतरंधा चौक से करीब 800 मीटर की दूरी पर पकड़ लिया गया। वाहन सवार की जब तलाशी ली गई तो एक युवक के कमर से एक लोडेड पिस्टल बरामद किया गया। हथियार जब्त होते ही वाहन सहित दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया।

 - Dainik Bhaskar

गिरफ्तार बदमाशों में भतरंधा परमानंदपुर पंचायत के औराही वार्ड तीन निवासी काशिंदर शाह का बेटा नरेश कुमार और वीरेंद्र दास का बेटा संजीव कुमार उर्फ राजू शामिल है। दोनों बदमाश सहरसा से अपने गांव औराही लौट रहा था। इसी दौरान भतरंधा चौक पर गिरफ्तार किया गया। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।