Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL:प्रेमलता खाद बीज भंडार दुकान का उदघाटन पंचायत के मुखिया द्वारा किया गया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 19, 2024

SUPAUL:प्रेमलता खाद बीज भंडार दुकान का उदघाटन पंचायत के मुखिया द्वारा किया गया


कोशी लाइव/ छातापुर/ पप्पू मेहता की रिपोर्ट
छातापुर प्रखण्ड के लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत स्थित वार्ड नंबर 4 पानी टंकी के समीप रविबार को प्रेमलता खाद बीज भंडार दुकान का उदघाटन पंचायत के मुखिया किशोर कुमार मुन्ना,पूर्व मुखिया प्रमोद यादव समाजसेवी पप्पू मेहता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस मौके पर मुखिया किशोर कुमार एबं प्रमोद यादव ने कहा कि सुदूर देहात क्षेत्र में खाद व कीटनाशक दुकान खुलने से आसपास के किसानों उर्वरक लेने में सुविधा होगी।आज के समय मे खाद बीज का लाइसेंस मिलना बहुत कठिन होता है वावजूद वार्ड 4 में दुकान खुल गयी है।वक्ता द्वय ने दुकान के संचालक रितेश कुमार को शुभकानाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया।समाजसेवी पप्पू मेहता ने भी दुकान का उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ग्राहक के साथ उत्तम व्यवहार बनाये रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि बड़ो का सम्मान करेगे तो आपका भी सम्मन होगा।उन्होंने उत्तम व बेहतर क्वालिटी का खाद बीज हमेशा उपलब्ध कराने के लिए संचालक को कहा,ताकि आपकी दुकान की गुणवत्ता हमेशा बनी रहे।मौके पर पूर्व पंचायत समिति वीरेंद्र मण्डल,उपमुखिया तेजनारायण मण्डल,रामदेव मेहता शिक्षक गौतम मनोहर,कैलाश शर्मा,संजय मेहता,चन्देस्वरी मेहता,मनोज मेहता,ग्यानन्द शर्मा,कमलेस्वरी यादव शीतल यादव समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।