Kosi Live-कोशी लाइव Madhepura Crime: मामा ने भांजे पर दागी गोली, अवैध संबंध को लेकर की जान लेने की कोशिश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 31, 2024

Madhepura Crime: मामा ने भांजे पर दागी गोली, अवैध संबंध को लेकर की जान लेने की कोशिश


बिहार के मधेपुरा के अरार थाना क्षेत्र के बभनगामा महेश गांव में गुरुवार की रात पुराने विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान बभनगामा महेश निवासी माधो शर्मा के बेटे रवि शर्मा के रूप में हुई है। फिलहाल उसका इलाज मधेपुरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।



परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात लगभग आठ बजे रवि सब्जी लेकर बाजार से घर जा रहा था। बभनगामा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पीछे पहले से घात लगाए लालो शर्मा ने उसके पेट में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। तब तक आरोपी भाग चुका था। परिजनों ने घायल युवक को ग्वालपाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज से भी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उसके बाद परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ऑपरेशन कर गोली बाहर निकाल दी गई है। हालांकि उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, घायल युवक रवि शर्मा लालो शर्मा का भांजा है। बताया जा रहा है कि रवि शर्मा का लालो शर्मा की पत्नी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व वह लालो शर्मा की पत्नी को लेकर फरार हो गया था, जिसके कारण दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर गुरुवार की रात लालो शर्मा ने उसको गोली मार दी। घटना के बाद अरार थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।