कोशी लाइव
छातापुर से पप्पू मेहता की रिपोर्ट
प्रखण्ड मुख्यालय स्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन हजारी के आवासीय परिसर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान निर्माता देशरत्न डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की 134 वीं जयंती ममनाई गई। जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष पवन हजारी ने किया।इस अवसर पर बाबा साहब के तेलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।।देशरत्न डॉक्टर अंबेडकर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता शालिग्राम पांडेय जी ने उन्हें महान राष्ट्रवादी और महान विचारक बताया। उन्होंने कहा डाक्टर साहब समाज की समरसता एवं एकरूपता के प्रबल समर्थक थे। हम सभी भारतवासी उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता प्रकट करते हैं।इस अवसर पर शालीगाम पांडेय,गौरी शंकर भगत,ललितेश्वर पांडेय,सरिता साह चौपाल,सुधीर पाठक,दीनदयाल यादव,चंद्रदेव पासवान,शिवशंकर पांडेय,रामटहल भगत,प्रमोद शर्मा, शिवशंकर मेहता,सिकंदर मंडल,मनोज मंडल,दीपक पासवान,बालेश्वर पासवान,अशोक दस,रामपुकर दास लक्ष्मी राम,शत्रुघ्न शर्मा सहित और कई लोग उपस्थित थे।
