पप्पू कुमार मेहता/छातापुर(सुपौल) छातापुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत स्तिथ प्राथमिक विद्यालय यादव राम टोला नरहैया बिद्यालय में मंगलवार को महान भारतीय महापुरुष सम्राट अशोक की जयंती छात्रों व शिक्षको ने धूमधाम से मनाया।इस मौके पर सम्राट अशोक के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किये। मौके पर एच एम कंचन कुमारी ने कहा कि महान भारतीय महापुरुष सम्राट अशोक विश्व प्रसिद्ध एबं शक्तिशाली भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे।अशोक बौद्ध धर्म के सबसे प्रतापी राजा थे,सम्राट अशोक का पूरा नाम देवाना प्रिय अशोक था।उनका राजकाल ईशा पूर्व269 से 232 प्राचीन भारत में था। उन्होंने कहा कि चक्रवती सम्राट अशोक विश्व के महान शक्तिशाली राजाओ की शीर्ष पंक्ति में रहे।शिक्षक फैज अहमद व पिंकी कुमारी ने भी सम्राट अशोक की जीवनी पचर्चा करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर बिस्तार चर्चा किया।इस मौके पर बिनोद कुमार यादव,पप्पू मेहता रसोइया बुधनी देवी रूकिया देवी समेत छात्रों ने भी पुष्प अर्पित कर सम्राट अशोक को याद किये।तथा उनके बताए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया।
