Kosi Live-कोशी लाइव Madhepura News:मक्का व्यवसायी से रंगदारी मांगने मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार:फर्जी सिम से फोन कर 5 लाख रुपए मांग रहे थे रंगदारी, फोन और सिम जब्त - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, April 1, 2024

Madhepura News:मक्का व्यवसायी से रंगदारी मांगने मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार:फर्जी सिम से फोन कर 5 लाख रुपए मांग रहे थे रंगदारी, फोन और सिम जब्त


मधेपुरा के उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में मक्का व्यवसायी से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गणेशपुर वार्ड-14 निवासी मेघो कुमार, खापुर वार्ड-14 निवासी रंजीत कुमार उर्फ झबरा एवं राजकुमार शामिल है। यह जानकारी उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने रविवार की शाम प्रेसवार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि मक्का व्यवसायी विनोद पौद्दार ने रंगदारी मांगने से संबंधित एक आवेदन रतवारा थाना में दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि बदमाशों ने 28 और 29 मार्च को अलग-अलग नंबर से कॉल कर गाली-गलौज व धमकी देते हुए 5 लाख रुपए रंगदारी की मांग की थी। 29 मार्च को बदमाशों ने 4 बार कॉल करके रंगदारी का रुपया लेकर बिहारीगंज पेट्रोल पंप के पास बुलाया। वहां नहीं गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। एसडीपीओ ने बताया कि इस संबंध में रतवारा थाना में एफआईआर दर्ज कर टीम का गठन किया गया। टेक्निकल सेल की मदद से 24 घंटा के अंदर घटना में संलिप्त अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार लिया। जिस मोबाइल और सिम से धमकी दिया जा रहा था उसे जब्त कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि फर्जी सिम कार्ड का उपयोग कर मक्का व्यपारी विनोद पौद्दार से रंगदारी मांगा जा रहा था। मेघो कुमार का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। वहीं रंजीत कुमार उर्फ झबरा और राजकुमार का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। छापेमारी टीम में रतवारा थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा, आलमनगर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार एवं अन्य पुलिस जवान शामिल थे।