Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:सदर थाना क्षेत्र के झपड़ा टोला में कोरलाही निवासी एक आठ साल की बच्ची के साथ पड़ोसी द्वारा किया गया दुष्कर्म - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, April 1, 2024

SAHARSA:सदर थाना क्षेत्र के झपड़ा टोला में कोरलाही निवासी एक आठ साल की बच्ची के साथ पड़ोसी द्वारा किया गया दुष्कर्म


सदर थाना क्षेत्र के झपड़ा टोला में कोरलाही निवासी एक आठ साल की बच्ची के साथ पड़ोसी के द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता अपने माता पिता के साथ अपने नानी के पास ही रहती हैं। घटना रविवार के दिन लगभग दस बजे की है। पीड़िता के पिता ने बताया कि वह अपने साला के लिए लड़की देखने रविवार की सुबह सिमरी बख्तियारपुर गए थे। पत्नी खेत गई थी और मेरी सास भी कहीं गई थी। इसी बीच मौका देख कर सामने के पड़ोसी घर में पुत्री को अकेला देख कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसी बीच उसकी सास घर गई तो उसे देख कर आरोपी भाग गया।

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात शुरू कर दी। पुलिस पीड़िता का मेडिकल जांच के साथ अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बाबत सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस अनुसंधान शुरू कर दी है। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।