Kosi Live-कोशी लाइव Saharsa News:हथियार-कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार:आपराधिक घटना को देने वाले थे अंजाम, छापेमारी के दौरान अन्य अपराधी भाग गए - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 31, 2024

Saharsa News:हथियार-कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार:आपराधिक घटना को देने वाले थे अंजाम, छापेमारी के दौरान अन्य अपराधी भाग गए


सहरसा पुलिस ने आज शनिवार को सदर थाने क्षेत्र के बनगांव रोड स्थित जय गोंसाई इंटर प्राइजेज के आगे गुप्त सूचना के आधार पर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तीनों अपराधियों के पास से पुलिस ने देसी कट्टा 2, जिंदा कारतूस, 2 खोखा, 3 मोबाइल बरामद किया। साइबर डीएसपी अजित कुमार ने जानकारी दी।

साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि फरार अपराधी सुमन साह उर्फ सुमन बजरंगी के विषय में पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बजरंगी अपने अन्य गुर्गे के साथ बनगांव रोड अन्तर्गत जय गोसाई इंटरप्राइजेज से आगे सड़क किनारे हथियार से लैस होकर बैठा है।

बजरंगी अपने गुर्गे के साथ किसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाला है। उस जगह पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान उक्त स्थल से तीन अपराधी सुमन साह उर्फ सुमन बजरंगी, नीतीश कुमार और प्रशान्त कुमार को गिरफ्तार किया गया। जबकि कुछ अपराधी भाग गए।

बरामद हथियार और मोबाइल।
बरामद हथियार और मोबाइल।

पहले का भी आपराधिक इतिहास रहा

कुख्यात अपराधी सुमन साह उर्फ सुमन बजरंगी और नीतीश कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। सुमन बजरंगी पिता शंकर साह सदर थाना के कहरा का रहने वाला है और इनके ऊपर हत्या, लूट सहित कई संगीन मामले का कांड विभिन्न थानों में दर्ज है। जबकि नीतीश कुमार के ऊपर महिषी थाना के जलई ओपी और प्रशांत कुमार के ऊपर सदर थाना में कांड दर्ज है।