कोशी लाइव (छातापुर) सुपौल से पप्पू मेहता की रिपोर्ट।
छातापुर प्रखण्ड के लक्ष्मीपुर पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्षिमपुर(पशिम)के प्रधानाध्यापक धर्मनाथ यादव के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार द्वारा विदाई समारोह सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संकुलाधिन विभिन्न विद्यालयों के एचएम ,शिक्षक, शिक्षिका जनप्रतिनिधियों समेत गण्यमान्य लोग शामिल हुए।स्कूल प्रधान इंद्रिरा कुमारी की अध्यक्षता तथा मो.मोहिबबुल्लाह के संचालन में आयोजित विदाई समारोह में पूर्व बीआरपी सह प्रधानाध्यापक श्याम लाल मंडल सुमन सह समाजसेवी पप्पू कुमार मेहता ने अपने संबोधन में सेवा निवृत्त प्रधान धर्मनाथ यादव के कार्यकाल के चर्चा करते हुए कहा कि सरकारी सेवा में सभी को एक दिन सेवा निवृत्त होना पड़ता है परन्तु जो व्यक्ति ईमानदारी व निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करते है उसे सभी जगह सम्मान मिलता है।तथा उसके जाने के बाद भी उनके कार्य की चर्चा होते रहते है।।वक्ता द्वय ने धर्मनाथ बाबू के द्वारा किये गए कार्यो की जम कर प्रशंसा किया।इस मौके पर वरीय शिक्षक प्रमोद कुमार यादव समेत दर्जनों शिक्षक शिक्षाकाओ ने सेवानिवृत्त हुए धर्मनाथ बाबू के स्कूली विधि व्यवस्था को अपने कार्यकाल में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में बेहतर भूमिका निभाये।विद्यालय परिवार द्वारा सेवा निवृत्त हुए धर्मनाथ बाबू को छाता, डायरी ,कलम तथा शाल ओढ़ा कर सम्मानित कर उन्हें पुस्तक भेंट किया।मौके पर प्रावि यादव राम टोला के एचएम कंचन कुमारी स्कूल के शिक्षक अभिषेक कुमार अजनवी,शिवनारायण पासवान,मिथिलेश कुमार,प्रकाश कुमार लाल कुमार,उपेंद्र ततमा,मो जब्वाद आलम,करण सर,अमरनाथ कुमार,नूतन कुमारी,रेखा कुमारी,संजना कुमारी,किरण कुमारी,प्रिया भारती आदि मौजूद थे। मौके पर छात्रों व पहुँचे अथितियो ने सेवानिवृत्त प्रधान को ढेर सारे उपहार दिए।इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधान धर्मनाथ यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आप लोगो ने जो प्यार व स्नेह हमे दिया है वह जीवन भर नही भूल पाऊँगा।इसके लिए सभी का आभार प्रकट करता हूँ।
