Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:स्टैंड में खड़ी बसों में अचानक लगी आग:सहरसा में 2 यात्री ने कूदकर बचाई जान, एक वाहन पूरी तरह जलकर खाक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, March 30, 2024

SAHARSA:स्टैंड में खड़ी बसों में अचानक लगी आग:सहरसा में 2 यात्री ने कूदकर बचाई जान, एक वाहन पूरी तरह जलकर खाक


सहरसा में शनिवार को बस स्टैंड में शॉर्ट सर्किट से खड़ी दो बस में आग लग गई। आग लगने से एक बस जलकर खाक हो गई, तो दूसरी आधी जल गई। इस दौरान बस में बैठे दो यात्री ने कूदकर अपनी जान बचाई। दोनों बस आलमनगर की थी।

आग लगने के बाद बस स्टैंड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन कार्यालय को फोन से सूचना दी। तुरंत अग्निशमन अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक एक बस जलकर खाक हो गया।

घटना में एक जल पूरी तरह जल गई।
घटना में एक जल पूरी तरह जल गई।
अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

सहरसा से आलमनगर जाने वाली दो बस में आग लगी है। दोनों गाड़ी बस स्टैंड में लगी थी और दो यात्री एक बस में बैठे थे। उसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट से खड़ी बस में आग लग गई। घटनास्थल पर मौजूद अग्निशमन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के प्रशांत सिनेमा रोड के पास खड़ी बस में आग लगी है। सूचना मिलते ही अग्निशमन गाड़ी लेकर हम लोग पहुंचे, लेकिन रेलवे ढाला लगने की वजह से 10 मिनट लेट हो गए। वहां पहुंचकर आग बुझाई गई।

बस स्टैंड में लगी सभी बसों को सुरक्षित रखा गया। उन्होंने ये भी बताया कि आग क्यों और कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। आवेदन लिया जा रहा है।