Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:किराना दुकानदार को शॉप में घुसकर मारी गोली:सहरसा में 4 लोगों पर आरोप, पीड़ित बोला-भतीजे के मर्डर केस का गवाह हूं इसलिए मारना चाहते - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 31, 2024

SAHARSA:किराना दुकानदार को शॉप में घुसकर मारी गोली:सहरसा में 4 लोगों पर आरोप, पीड़ित बोला-भतीजे के मर्डर केस का गवाह हूं इसलिए मारना चाहते


सहरसा में शनिवार को एक किराना दुकानदार को अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। आनन-फानन में परिजनों ने जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया।

जख्मी किराना दुकानदार की पहचान गुनेस्वर मंडल के पुत्र दिनेश मंडल के रूप में हुई है। शनिवार को दिनेश मंडल अपनी दुकान पर था, उसी दौरान 4 की संख्या में आये अपराधियों ने गोली चला दी। गोली दिनेश मंडल की बांह में लगते हुए पंजरे में लग गई।


वहीं जख्मी दिनेश मंडल ने कहा कि अपराधी मिथिलेश पासवान और उसके परिवार वाले ने मिलकर मेरे भतीजे को दो साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी थी और उस केस में मिथिलेश पासवान का परिवार अभी जेल में है। इस पर वारंट है, ये फरार चल रहा है। केस में हम गवाह बने थे। मिथिलेश पासवान और अलिया मियां समेत चार लोग दुकान पर आए और गोली मार दी।


पतरघट थाना अध्यक्ष अजय पासवान ने बताया कि एक दुकानदार को गोली लगी है। जख्मी दो आरोपी का नाम बताया जा रहा है। एक आरोपी का नाम मिथिलेश पासवान है और दूसरे आरोपी का नाम अलिया मियां है। जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।