सहरसा में एक लड़की ने अपने घर के पास प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरफ बेचने से अपराधियों को जब मना किया तो अपराधियों ने उसके हाथ में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना नगर निगम क्षेत्र के भारतीय नगर वार्ड नं 26 की बतायी जा रही है। वहीं जख्मी लड़की की पहचान पूनम कुमारी (18) के रूप में हुई है।
बदमाशों ने दो राउंड की फायरिंग
पीड़िता की मां पूजा देवी ने बताया कि सोनू कुमार नामक लड़का बजरंग वली मंदिर के बगल में कोरेक्स कफ सिरफ बेचता है। हमलोग उसे बार-बार माना करते थे की मेरी बेटी जवान है, यहां ये सब मत बेचो। इसी बात से नाराज होकर आज शनिवार को सोनू शर्मा अपने 10 लड़कों के साथ आया और घर में घुस कर मारपीट करने लगा। जिसके बाद उसने दो राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली मेरी बेटी को हाथ में लगी और दूसरी गोली उसके उंगली में लगी है।

आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई
सदर थानाध्य्क्ष श्री राम सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। अभी आवेदन अप्राप्त है। आवेदन मिलने के उपरांत जो भी इस घटना में शामिल है उसकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।
