Kosi Live-कोशी लाइव KHAGARIA/यादें : भारत रत्न प्राप्त चौधरी चरण सिंह और कर्पूरी ठाकुर संग कुछ क्षण बिता खुशनसीब हुए -डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, March 30, 2024

KHAGARIA/यादें : भारत रत्न प्राप्त चौधरी चरण सिंह और कर्पूरी ठाकुर संग कुछ क्षण बिता खुशनसीब हुए -डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन


यादें : भारत रत्न प्राप्त चौधरी चरण सिंह और कर्पूरी ठाकुर संग कुछ क्षण बिता खुशनसीब हुए -डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन

कृषि बाज़ार समिति मैदान में पधारे थे प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह और मुख्य मंत्री कर्पूरी ठाकुर


ANA/Indu Prabha

खगड़िया। भारत सरकार द्वारा दिए गए भारत रत्न सम्मान पाने वाले दो महान विचारक, गरीबों व किसानों के मसीहा प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह तथा मुख्य मंत्री कर्पूरी ठाकुर का पदार्पण वर्षों पूर्व स्थानीय कृषि बाजार समिति के प्रांगण में हुआ था। कार्यक्रम समापन के बाद हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करते समय कुछ क्षण के लिए प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह से मेरी वार्ता हुई थी, जिसे अपने कैमरे में कैद किया था खगड़िया एक फोटोग्राफर गुप्ता जी। आज, मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि भारत रत्न प्राप्त करने वाली हस्तियों के संग कुछ क्षण बिताने का मौका मिला था। कर्पूरी ठाकुर से तो कई बार खगड़िया के अलावा समस्तीपुर ज़िले के शाहपुर पटोरी तथा भागलपुर में मिलने का मौका मिला था, तब जब मैं विद्यार्थी था। छात्र संघर्ष समिति का सदस्य था। उक्त बातें, बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा (वरिष्ठ पत्रकार व समाज सेवी) ने मीडिया से एक भेंट में कही। डॉ वर्मा ने दोनों महान विभूतियों को मरणोपरांत भारत रत्न देने पर भारत सरकार एवं राष्ट्रपति के प्रति आभार प्रकट करते हुए फरकिया वासियों की तरफ़ से साधुवाद दिया। आगे डॉ वर्मा ने कहा आज आवश्यकता है उनके बताए मार्गों पर चलने की, तभी समाज का, राज्य का और देश का सर्वांगीण विकास संभव है।