Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:मुखिया और वार्ड सदस्य के घर से हथियार बरामद, गिरफ्तार:1 देसी दुनाली बंदूक,1 देसी राइफल,1 देसी कट्टा, 53 जिंदा कारतूस बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, March 30, 2024

SAHARSA:मुखिया और वार्ड सदस्य के घर से हथियार बरामद, गिरफ्तार:1 देसी दुनाली बंदूक,1 देसी राइफल,1 देसी कट्टा, 53 जिंदा कारतूस बरामद


सहरसा के बनमा इटहरी थानां क्षेत्र में रसलपुर गांव से पुलिस ने छापेमारी कर मुखिया और वार्ड सदस्य को गिरफ्तार करते हुए हथियार बरामद किया है। दोनों के पास से 1 देसी दुनाली बंदूक, 1 देसी राइफल 1 देसी कट्टा, 25 जिंदा कारतूस दुनाली बंदूक की, 28 देसी राइफल का कारतूस आधि सामान बरामद किया है।

डीएसपी धीरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी मुखिया का नाम अजय यादव है। वहीं दूसरे आरोपी वार्ड सदस्य का नाम जय राम यादव है। दोनों गांव के ही निवासी है। उन्होंने आगे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया जाएगा। इसके अलावा इनका आपराधिक इतिहास होने की बात सामने आ रही है। उसकी जांच भी की जा रही रही है।