जिससे पीठ में गोली लगने से व्यक्तिक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने इलजा के लिए अस्पताल ले गए। पुरैनी पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर कर दिया गया।
जिसके बाद घायल को जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा ले जाया गया। पीड़ित की पहचान वंशगोपाल वार्ड एक निवासी रघु मंडल (66) के रूप में हुई है। जबकि आरोपी पुत्र की पहचान श्रवण मंडल (40) के रूप में हुई है। मामला उदाकिशुनगंज अनुमंडल के पुरैनी थाना क्षेत्र के वंशगोपाल की है।
पंचायत में हुआ था विवाद
पीड़ित ने बताया कि मेरे और पुत्र के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद को लेकर सोमवार को पंचायत बुलाई गई थी। इसी दौरान पुत्र ने मुझे गोली मार दी। आरोपी पुत्र श्रवण मंडल तीन भाई है, वह अपने हिस्से की जमीन बांटने को कह रहे था। इसी विवाद के सुलह के लिए सोमवार को आपस में बैठक की गई। बैठक के दौरान कहासुनी हो गई, जिसके बाद श्रवण मंडल ने देसी कट्टा से गोली चला दी।
गोली रघु मंडल के पीठ में जा लगी और वह गिर गए। गोली चलते ही मौके पर भगदड़ मच गई। इधर, गोली मारने के बाद आरोपी श्रवण घटनास्थल से फरार हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने घायल रघु मंडल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैनी ले गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
क्या कहते हैं एसडीपीओ
उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। थानाध्यक्ष को मामले की जांच का निर्देश दिया गया है।
