Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA:नाबालिग भाई ने सगी बहन से किया दुष्कर्म, घरवालों ने साधी चुप्पी; बेटे के बचाव में उतरी मां - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, November 28, 2023

MADHEPURA:नाबालिग भाई ने सगी बहन से किया दुष्कर्म, घरवालों ने साधी चुप्पी; बेटे के बचाव में उतरी मां


बिहार के मधेपुरा जिले की तमोट परसा पंचायत में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। भाई ने पवित्र रिश्ते की धज्जियां उड़ाते हुए अपनी बहन को हवस का शिकार बनाया। मामला सामने आने के बाद पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दोनों भाई-बहन नाबालिग हैं। बताया गया है कि दुराचार की घटना का पता चलने के बाद परिवार के लोग सकते में रह गए। घर के अंदर की बात रहने के कारण परिवार के लोग मन मार कर रह गए। सबसे चौंकाने वाली बात है कि मां ने भी अपने बेटे का ही बचाव किया।

जानकारी के अनुसार तमौट परसा पंचायत निवासी एक नाबालिग भाई ने करीब एक सप्ताह पूर्व अपने घर में ही अपनी छोटी बहन को हवस का शिकार बनाया। इस दौरान पीड़िता को ब्लीडिंग होती रही। ब्लीडिंग नहीं रुकने पर घटना के एक दिन बाद परिजन उसे ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गए। ग्रामीण चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए परिजनों को अस्पताल में पीड़िता का इलाज कराने की सलाह दी। इसके बाद पीड़िता का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज कराया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज से पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़िता से पूछताछ की तो शर्मनाक घटना का खुलासा हुआ। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पीड़िता की मां का कहना है कि उसकी पुत्री नहर में कूदने जा रही थी। इसी दरौन से उसे बांस की करची लगने से जख्म हुआ।

एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने बताया कि इस मामले का महिला थाना में केस दर्ज किया गया है। जांच के दौरान उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर पीड़िता व उसके परिवार के लोगों से बात कर पूरे मामले की जानकारी ली। आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।