Kosi Live-कोशी लाइव Madhepura:13.90 लाख की लूट की शुरू हुई जांच - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, November 28, 2023

Madhepura:13.90 लाख की लूट की शुरू हुई जांच


अरार ओपी क्षेत्र में 24 नवंबर को बैंक कर्मी से 13.90 लाख रुपए की लूट की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को बिहारीगंज, उदाकिशुनगंज व ग्वालपाड़ा थाना की पुलिस जांच-पड़ताल के लिए गोरियारी स्थित एचडीएफसी बैंक की बिजनेस शाखा पहुंची और बैंक कर्मियों से अगल-अलग करीब एक घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान बैंक की सुरक्षा के संबंध में भी जानकारी ली गई। बिहारीगंज थानाध्यक्ष अमित राय ने कहा कि जल्द ही गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।


मालूम हो कि गत 24 नवंबर को एचडीएफसी बिहारीगंज में कार्यरत सेंनटालियन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के ट्रेलर आलोक कुमार एक किराए की ऑल्टो कार से मधेपुरा से बिहारीगंज शाखा लौट रहे थे। इसी दौरान अरार घाट पुल पर दो नकाबपोश बदमाशों ने कार को रोक कर 13 लाख 90 हजार की लूट की वारदात को अंजाम दिया। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने कहा कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। चार माह पूर्व हुई लूट की घटना की भी जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

ओपी क्षेत्र के लक्ष्मीनिया चौक से पूरब कब्रगाह के समीप एक स्वास्थ्य कर्मी से दिन के लगभग एक बजे सरकारी मोबाइल, कागजात व चार सौ रुपए हथियार दिखा कर छीन लिए गए। घैलाढ़ पीएचसी में पदस्थापित विश्व स्वास्थ्य संगठन के मॉनिटर संत कुमार सिंह क्षेत्र से कार्य कर लौट रहे थे। इसी दौरान तीन अपराधी आए और हथियार का भय दिखाकर सामान व नगद छीनकर फरार हो गए। प्रभारी ओपी अध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी ने बताया कि सनहा दर्ज कर लिया गया है।