Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी:बच्चा रखने को लेकर पति से विवाद हुआ था - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, November 28, 2023

BIHAR:महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी:बच्चा रखने को लेकर पति से विवाद हुआ था


पूर्णिया में बच्चे रखने की विवाद के कारण एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। सोमवार देर रात्रि के नगर घटना क्षेत्र के काझा काली स्थान के पास की हैं। जहां पति पत्नी में बच्चे रखने की विवाद में महिला ने फांसी लगा ली।

इलाज के लिए जीएमसीएच भेजा गया

फांसी लगाने के बाद महिला को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच लाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान काझा कलिस्थान निवासी दिगम्बर कुमार की पत्नी ज्योति कुमारी के रूप में की गई हैं।

घटना के संबंध में पति दिगम्बर कुमार ने कहा कि सोमवार को शाम में बच्चा रखने को लेकर दोनों में हल्ला विवाद हुआ था। गुस्सा में ज्योति ने फांसी लगाकर ली। फांसी फंदे से उतारकर इलाज के पूर्णिया जीएमसीएच लाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

डॉक्टरों ने मृत बताया

वहीं पूर्णिया जीएमसीएच के डॉक्टर ने भी जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस घटना से पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में ले लिया। नगर थाना पुलिस ने बताया कि एक महिला की आत्महत्या की सूचना मिली है। किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं दिया गया है आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।