Kosi Live-कोशी लाइव Khagaria:भतीजों ने लाठी-डंडे से पीटकर की चाचा की हत्या:ट्रैक्टर से खेत जोतने से रोका था - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, November 28, 2023

Khagaria:भतीजों ने लाठी-डंडे से पीटकर की चाचा की हत्या:ट्रैक्टर से खेत जोतने से रोका था


खगड़िया में हिस्सेदारी वाली जमीन के विवाद में एक अधेड़ की उनके सगे भतीजों ने ही लाठी-डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार की सुबह पुलिस ने शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया और मामले की छानबीन में जुट गई। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित उत्तरी भदास पंचायत के झमटा गांव की है।

मृतक की पहचान झमटा गांव निवासी स्व रामरूप शर्मा के 55 वर्षीय पुत्र सिकंदर शर्मा के रूप में हुई है। मामले में मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि सुबह से पिटाई से एक व्यक्ति की मौत की जानकारी मिली। परिजन के आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

हिस्से का खेत जोतने से रोका था

मृतक शख्स की पत्नी ने बताया कि सोमवार की देर शाम को झमटा बहियार में मेरे हिस्से की खेत को जोतने मेरे पति के बड़े भाई के बेटे और परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे थे। वहां मेरे पति द्वारा ट्रैक्टर चालक से खेत नहीं जोतने की बात कही गई तो मेरे भतीजों ने ही मिलकर लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। रात में अधमरा हालात में उन्हें उठाकर किसी तरह घर लाया गया तो देर रात में ही उनकी मौत हो गई।