Kosi Live-कोशी लाइव Bihar/पेपर लीक मामले में अब तक 150 लोग गिरफ्तार: सिपाही भर्ती परीक्षा- EOU ने टेक ओवर किया केस, अलग-अलग जिलों में 74 FIR दर्ज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, October 6, 2023

Bihar/पेपर लीक मामले में अब तक 150 लोग गिरफ्तार: सिपाही भर्ती परीक्षा- EOU ने टेक ओवर किया केस, अलग-अलग जिलों में 74 FIR दर्ज


जेएस गंगवार, बिहार पुलिस मुख्यालय ADG
सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में विभिन्न जिलों से अब तक 150 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। बिहार पुलिस मुख्यालय ADG जेएस गंगवार ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अलग-अलग जिलों में अब तक 74 FIR दर्ज हुए हैं। पूरे मामले को आर्थिक अपराध इकाई ने टेक ओवर कर लिया है। EOU मामले की जांच कर रही है।

वहीं, इस मामले में गिरफ्तार बिहार पुलिस के जवान कमलेश को ईओयू पूछताछ के लिए रिमांड पर ले सकती है। नालंदा के रहने वाले सिपाही कमलेश को कंकड़बाग पुलिस ने गिरफ्तार किया था। साथ ही ईओयू पूरे प्रकरण में सबूतों के आधार पर अलग से भी FIR दर्ज कर सकती है।


किस जिले में कितने केस दर्ज हुए?

सारण में 11, भोजपुर में 10, भागलपुर 9, नालंदा 7, नवादा 6, सहरसा 5, लखीसराय और पटना में चार-चार,रोहतास मुंगेर, मधेपुरा में तीन-तीन, जहानाबाद जमुई में दो-दो, अरवल, मोतिहारी, औरंगाबाद, बेगूसराय, शेखपुरा में एक-एक मामले दर्ज किए गए हैं। इन सभी मामलों की जांच आर्थिक अपराध इकाई कर रही है।

पेपर लीक होने से परीक्षा रद्द किया गया था

इस भर्ती अभियान के जरिए बिहार में 21,391 नए जवानों की नियुक्तियां की जानी थी। केंद्रीय चयन पर्षद ने 3 अक्टूबर को सिपाही भर्ती की सभी परीक्षा को रद्द कर दिया था। इसमें 1 अक्टूबर को हुई दोनों पालियों की परीक्षा के साथ-साथ 7 और 15 अक्टूबर का होने वाली परीक्षा शामिल है।