Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/रंगदारी में मछली न देने पर मछुआरे की पिटाई:पूर्णिया में पिस्टल तान मछली ले गए बदमाश, पुलिस में शिकायत पर मिली जान से मारने की धमकी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, October 6, 2023

BIHAR/रंगदारी में मछली न देने पर मछुआरे की पिटाई:पूर्णिया में पिस्टल तान मछली ले गए बदमाश, पुलिस में शिकायत पर मिली जान से मारने की धमकी


पूर्णिया में रंगदारी में मछली न देने पर बदमाश ने मछुआरे की बेरहमी से पिटाई कर दी। मछुआरे का आरोप है कि उसने जब मछुआरे को मछली देने से इंकार किया। तो मनचले ने उसकी कनपट्टी पर पिस्टल तान दिया और फिर उसकी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी।

वहीं, मछुआरे ने जब अपने साथ हुई इस मारपीट को लेकर स्थानीय मीरगंज थाने आवेदन किया, तो उसे अब जान से मारने की धमकी मिल रही है। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के रंगपुरा दक्षिण पंचायत से जुड़ी है।



घटना की जानकारी देते हुए प्रीत रंगपुरा दक्षिण गांव निवासी मोहम्मद छोटू ने बताया कि वह आज सुबह गांव से लगे हागनाधार में मछली मारने गया था। मछली मारने के दौरान गांव का मनचला मोहम्मद पिंका वहां आ धमका। जाल में फंसी मछलियों में से कुछ मछली रंगदारी स्वरूप मांगने लगा। इसका विरोध करने पर मनचले ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों के बीच आपसी कहासुनी हुई।

इसी से गुस्साए मनचले ने पिस्टल निकालकर उसकी कनपट्टी पर तान दिया। इसके बाद मनचले ने बड़ी ही बेरहमी से डंडे से उसकी पिटाई कर दी। पुलिस में जाने पर मारकर लाश पानी में फेंक देने की धमकी दी।

जान से मारने की दी धमकी

इस मारपीट में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के बाद मामले की शिकायत लिए वे आज थाना पहुंचे है। मारपीट को लेकर उन्होंने मनचले के खिलाफ थाने में आवेदन किया है। मछुआरे का आरोप है कि मनचले ने उसकी कनपट्टी पर पिस्टल सटाकर उसे जान से मारने की धमकी दी।

वहीं, घटना की जानकारी देते हुए मीरगंज थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से आरोपी के खिलाफ आवेदन दिया गया है। मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।