खगड़िया निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा को लेकर गांधी इंटर विद्यालय के खेल मैदान में विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी का कार्यक्रम हुआ। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर सहनी ने किया। उक्त कार्यक्रम को देखने के लिए प्रखंड क्षेत्र से महिला एवं पुरुष की भी उमड़ पड़ी। कारण यह है कि उक्त कार्यक्रम में अंगिका गायक बंशीधर के कार्यक्रम को देखने के लिए महिला एवं पुरुष के साथ-साथ बच्चों की भी उमड़ पड़ी। बताते चलें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी करीब 6 बजे गांधी इंटर विद्यालय के खेल मैदान के कला भवन पहुंचे। जब विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा तो जिंदाबाद जिंदाबाद का नारा लगाया गया। लेकिन उक्त कार्यक्रम 2 बजे से होना था, चार घंटे से विलंब होने के कारण कार्यक्रम स्थल पर से ग्रामीण बंशीधर गायक का कार्यक्रम देखकर निकल पड़े।
बताते चलें कि दर्जनों भक्तों ने अपने-अपने संबोधन में कहा कि आरक्षण मिलेगा तो निषाद समुदाय को लाभ मिलेगी। इसलिए निषाद समुदाय अपने-अपने बच्चों को पढावे ताकि आरक्षण मिलने के बाद डीएम, एसपी, वीडियो को बनेंगे। वही विकास सिल इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि संकल्प यात्रा तीन राज्यों में मेरा चल रहा है, जो 25 जुलाई से ही पटना से निकला है, यह यात्रा 101 दिन का यात्रा है। यह यात्रा यूपी बिहार झारखंड समेत करीब 80 जिला में यह यात्रा चल रहा है। यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि अधिकार की बातों को लेकर चलना है। जब तक अधिकार मांगा नहीं जाता है तब तक अधिकार मिलता नहीं है। यह यात्रा निषाद समुदाय के लिए यह यात्रा है। इसमें हम लोगों को एकत्रित होना पड़ेगा, नहीं तो आरक्षण हम लोगों को नहीं मिलेगा। वही प्रशासनिक सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम स्थल के चारों तरफ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। मौके पर विकासशील इंसान पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोहर सहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर चौधरी, जय जय राम सहनी, बलैठा पंचायत के मुखिया वीरेंद्र सहनी, पंचायत समिति प्रतिनिधि राजीव सहनी, मत्स्य जीवी सहयोग समिति के सचिव राजेश सहनी, संजीव कुमार समिति विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
रिर्पोट रतुल कुमार ठाकुर
