सनातन यादव/कोशी लाइव सहरसा
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय व्यापी आवाहन पर माकपा अंचल कमिटी के नेतृत्व में पुराना हाईस्कूल मैदान से हजारों कि संख्या में मजदूर किसान महिला अपने अपने हाथ में लाल झंडे लेकर खान मार्केट, थाना चौक,जिरो माईल चौक होते अंचलाधिकारी के गोट को बंद कर प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते माकपा जिला सचिव रणधीर यादव ने कहा भाजपा सरकार संविधान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं सभी सरकारी संस्थाओं को धीरे धीरे बेच रहे हैं मंहगाई के मार से आम लोगों के थाली से दाल गाईब हों गया हैं भाजपा सरकार आरएसएस के इसारे पर काम कर रहे हैं देश में नफरत की बीज बो रहे हैं बिहार सरकार के घोषणा अनुसार 5 डीस मील जमीन देने कि बात कहा गया लेकिन सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं बिहार सरकार के हजारों एकड़ जमीन नव धनाढ्य लोग जोत आवाद कर खा रहे हैं लेकिन गरीब भुमीहिनों के बीच वितरित करने के बजाय अतिक्रमण के नाम पर गरीब भुमीहिनों को हटाया जा रहें हैं बिहार सरकार को कम्युनिस्ट पार्टी बाहर से समर्थन किया हैं अगर गरीब विरोधी नीति लागू करेंगे तो कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी हर तरह के संघर्ष करेंगे। 12 सुत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन प्रदर्शन को संबोधित करते माकपा के वरिष्ठ नेता गणेश प्रसाद सुमन, व्यास प्रसाद यादव अंचल मंत्री रमेश यादव, जिला सचिव मंडल सदस्य कुलानन्द यादव, केशव कुमार,विघानंद यादव,मोo जुवेर, अर्जुन यादव,मोo जमशेद, निरू कुमारी, बलराम यादव,नसीम उद्दीन, रामचन्द्र यादव,पवन सादा,बद्री राम, दयानंद यादव,मोo युसुफ, खामोशियां यादव,रामी यादव, बिंदेश्वरी भगत, जालेश्वर पासवान आदि मौजूद थें