कोशी लाइव/सनातन यादव सहरसा
पंच सरपंच संघ के आवाहन पर
एक दिवसीय धरना 13 सूत्री मांगों को लेकर डटे रहे पंच सरपंच
पतरघट प्रखंड कार्यालय के द्वार पर मंगलवार को बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के आवाहन पर प्रखंड पंच सरपंच संघ के बैनर तले एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना का मुख्य उद्देश्य तेरा सूत्री मांगों को लेकर के पंच सरपंच के द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन सरपंच के अधिकारों को छीना जा रहा है प्रखंड सरपंच संघ अध्यक्ष रुपेश कुमार मिश्रा के अध्यक्षता एवं सरपंच विशुनदेव यादव के संचालन में आयोजित धरना में अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। तथा मांगे पूरी नहीं होने पर ग्रामकचहरी के सभी प्रकार के कार्यों, सरकारी कार्यक्रमों बैठकों का बहिष्कार किये जाने की घोषणा किया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी जी के सपनों को केंद्र सरकार और राज्य सरकार पूरी तरह अपमानित कर रही हैं। क्योंकि ग्राम पंचायत के अधिकारों को सरकार द्वारा हनन किया जा रहा है जो अधिकार ग्राम पंचायत को होनी चाहिए वह अधिकार आज के दिन में केंद्र सरकार और राज्य सरकार अपनी ओर कर रखा हैं। सरपंच पंच की मांग अगर सरकार पूरी नहीं करती है तो वे लोग सड़क से संसद तक पहुंचेंगे। साथ ही गोला पूर्वी सरपंच विष्णु देव यादव ने कहा कि जिस तरह से सरपंच के साथ सौतेलापन व्यवहार किया जा रहा है आने वाले समय में यही सरपंच सरकार को सबक सिखाएंगे मौके पर सरपंच रामधीन मेहता, टमाटर पासवान, रामनाथ मंडल, दीपक कुमार, टुडू देवी, सोनी देवी, कविता देवी, सोनी देवी, सत्यनारायण यादव सहित सरपंच, उपसरपंच, पंच मौजूद थें।