Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी शिक्षिका अनिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 6, 2023

SAHARSA:यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी शिक्षिका अनिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोशी लाइव/सनातन यादव
शांति निकेतन शिक्षण संस्थान मेनहा पंचगछिया के निदेशक अजीत विश्वास के पुत्र सम्राट विश्वास पर स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी शिक्षिका अनिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में निजी शिक्षण संस्थान शांति निकेतन स्कूल के डायरेक्टर के बेटे सम्राट विश्वास को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। यौन शोषण के मामले में महिला शिक्षिका अनिता मैडम द्वारा सहयोग करने का पीड़िता ने आरोप लगाया था।

मालूम हो कि मामला सामने आने के बाद पुलिस ने महिला शिक्षिका को पूछताछ के लिए थाना लाया और फिर छोड़ दिया था। महिला शिक्षिका के छोड़ने की बात सामने आने के बाद पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। जिसके बाद डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक को कई बिंदुओं पर जांच के निर्देश दिए थे। आवेदन में अविलंब स्कूल को बंद करने, मामले में स्पीडी ट्रायल चलाने, स्कूल के निदेशक अजीत विश्वास को अविलंब गिरफ्तार करने, अनुसंधानकर्ता द्वारा पीड़िता को डांट फटकार करने एवं गवाहों को धमकाने, पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा देने की मांग की है। आवेदनकर्ता ने कहा कि दो दिनों के अंदर मांग पूरी नहीं होने पर शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा।