Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL: धूम धाम से मनाया गया शिक्षक दिवस डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, September 5, 2023

SUPAUL: धूम धाम से मनाया गया शिक्षक दिवस डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

छातापुर (सुपौल) पप्पू मेहता की रिपोर्ट
छातापुर प्रखण्ड के लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय यादव राम टोला नरहैया स्कूल में मंगलवार को शिक्षक दिवस धूम धाम से मनाया गया। बिद्यालय के छात्रों सहित शिक्षको ने शिक्षक दिवस समारोह पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित  करते हुए उन्हें याद किया। वही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर बिद्यालय के प्रधानाध्यापिका कंचन कुमारी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके  जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अपने जीवन के 40 साल एक शिक्षक के रूप में देश को समर्पित किये । उन्होंने हमेशा से ही शिक्षको के सम्मान पर जोर दिया।उनका मानना था कि एक सच्चा शिक्षक समाज को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाते है। एक सच्चा शिक्षक ही अपने शिष्य को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना सिखाते है। पीपीपीइसलिए शिक्षको की अनदेखी ठीक नही है।प्रधानाध्यापिका श्री मति कुमारी ने कहा आज का दिन छात्रों के जीवन को आकार देने वाले शिक्षक दिवस का दिन है। कहा की यह दिन शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका देने  वाले शिक्षकों को समर्पित है। बताई की शिक्षक दिवस का यह दिन खास तौर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में मनाया जाता है। जिनका जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था। डॉ राधा कृष्णन पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति के साथ ही एक महान विद्वान, दार्शनिक, और भारत रत्न प्राप्त कर्ता थे। इस मौके पर सेविका कंचन कुमारी, रूकिया देवी,बुधनी देवी रीता देवी आदि ग्रामीण मौजूद थे। समारोह समाप्ति पर प्र अ कंचन कुमारी द्वारा बच्चों को विशेष भोजन व चॉकलेट प्रदान किया।