सहरसा में गुरुवार को गरुड़ पुराण कथा सुनने गई महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात पतरघट ओपी क्षेत्र के गोलमा बासा टोला वार्ड नं 18 की है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
महिला का नाम उर्मिला देवी है। वह पतरघट ओपी क्षेत्र के गोलमा बासा टोला वार्ड नं 18 की रहने वाली थी। बताया गया कि उर्मिला छोटे लाल साह के घर पर गरूर पुराण कथा सुनने गई थी। आरोप है कि उसी दौरान दिलखुश कुमार ने उस पर गोली चला दी। गोली महिला के दाहिने और कनपटी में लग गई जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई।
महिला के बेटे जयकिशन कुमार ने बताया कि हम घर पर थे। मां भागवत कथा सुनने गई थी। उसी दौरान गोली चली। दूसरे लोगों ने बताया कि आपकी मां को गोली मार दी गई है। लोगों ने बताया कि छोटे लाल साह के बेटे दिलखुश कुमार ने गोली मारी है। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।