Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/बेल लेने कोर्ट पहुंचे कांग्रेस नेता..जज ने भिजवाया जेल:महिला के प्राइवेट पार्ट पर दांत काटने का लगा था आरोप, पीड़िता के निशान देख गुस्साई जज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 18, 2023

BIHAR/बेल लेने कोर्ट पहुंचे कांग्रेस नेता..जज ने भिजवाया जेल:महिला के प्राइवेट पार्ट पर दांत काटने का लगा था आरोप, पीड़िता के निशान देख गुस्साई जज

बेल लेने कोर्ट पहुंचे कांग्रेस नेता..जज ने भिजवाया जेल: बगहा में महिला के प्राइवेट पार्ट पर दांत काटने का लगा था आरोप, पीड़िता के निशान देख गुस्साई जज
 कोशी लाइव/सफेद कुर्ते में कांग्रेस नेता।
बगहा में बेल लेने आए कांग्रेस नेता को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने जेल भिजवा दिया। नेता पर महिला के साथ मारपीट और प्राइवेट पार्ट पर दांत काटने का आरोप लगा था। इसको लेकर गुरुवार को कांग्रेस वाल्मीकिनगर आईटी सेल के प्रभारी संदीप सहनी कोर्ट में सरेंडर करने अपने वकील के साथ पहुंचे।

संदीप ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष एंटीसिपेटरी बेल फाइल की। उसी वक्त पीड़िता भी अपने वकील के साथ कोर्ट पहुंच गई। पीड़िता ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास किरण चौरसिया को वह निशान दिखाए, जो दांत काटने के कारण बने थे। देखते ही किरण चौरसिया ने गुस्से में बेल रिजेक्त करते हुए उन्होंने संदीप को जेल भेजने का आदेश दे दिया।

अब जानिए क्या है पूरा मामला

मामला पटखौली ओपी थाना क्षेत्र का है। संदीप सहनी कांग्रेस के वाल्मीकिनगर आईटी सेल के प्रभारी हैं। आरोपी संदीप पीड़िता का पड़ोसी है। महिला का बेटा दुकान चलाता है। उसके बेटे से अक्सर कुछ बात को लेकर आपसी विवाद होता था। दोनों ही इलाके में धौंस जमाते थे। इसी बीच 6 अगस्त को पीड़िता के बेटे के साथ कांग्रेस नेता की मारपीट हो गई।

 
आरोप है कि संदीप महिला के बेटे की पिटाई कर रहा था। इसी बीच महिला बचाने आ गई। आरोपी संदीप ने महिला से भी मारपीट की। उसके प्राइवेट पार्ट पर कई जगह दांत से काट लिए। अगले दिन ही महिला ने बेटे के साथ थाना पहुंचकर शिकायत की।

पटखौली ओपी थाना में आवेदन देकर मारपीट मामले में 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।

पीड़ित महिला ने कैमरे पर सुनाई आपबीती।
पुलिस नामजद आरोपी संदीप को खोज ही रही थी। पुलिस से बचने के लिए गुरुवार को आरोपी कांग्रेस नेता कोर्ट में सरेंडर करने के लिए वकील के साथ पहुंचा। वह बेल कराना चाहता था। इधर, निशान देखकर जज ने गुस्से में उनको जेल भेजने का आदेश दिया। पुलिस ने गोलू उर्फ संदीप सहनी को कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए बगहा जेल भेज दिया है।

 
पटखौली ओपी प्रभारी नितेश कुमार ने बताया कि 6 अगस्त को प्रखंड मुख्यालय बगहा दो स्थित वर्मा फोटो स्टेट के पास दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। घटना में एक पक्ष की महिला समेत दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थे। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।